मुस्लिम संगठन की मांग, गाय को घोषित करो राष्ट्रीय पशु
इलियास ने कहा कि विधानसभा में जय श्री राम के नारे लगाने में गलत कुछ भी नहीं है।

देशभर में हो रही गौहत्या और उसके नाम पर लोगों की पिटाई के बीच आल इंडिया इमाम संगठन ने एक बड़ा फैसला लिया है।
ऑल इंडिया इमाम संगठन के मुखिया इमाम उमर अहमद इलियास ने अपने एक बयान में कहा कि हमें हिन्दुओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर देना चाहिए।
डीएनए के मुताबिक इमाम उमर अहमद इलियास ने आगे कहा कि देश में गौहत्या को लेकर एक कानून बनाया जाना चाहिए और कत्ल खानों पर पूरी तरह बैन लगा देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- मप्र के सांसदों से नाश्ते पर मिले पीएम मोदी, सुषमा की जमकर की तारीफ
देशभर में कथित गौरक्षकों द्वारा लोगों की हत्या किये जाने के सवाल पर इलियास ने कहा कि इस देश में कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को भी नहीं है।
बिहार विधानसभा में जय श्री राम के नारे लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये किसी भी व्यक्ति का निजी मामला हो सकता है।
इलियास ने आगे कहा कि विधानसभा में भारत माता की जय और जय श्री राम का नारा लगाना उनकी जीत दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि हमें अब इस मानसिकता से बहार आना होगा। विधानसभा में जय श्री राम के नारे लगाने में गलत कुछ भी नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App