मध्य प्रदेश:सतना के पास ट्रैक्टर-टॉली खाई में गिरी, 3 महिलाओं समेत 6 की मौत
शादी समारोह से वापस लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

X
सतना.मध्य प्रदेश के सतना जिले से शादी समारोह से वापस लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।जानकारी के मुताबिक हादसे में 3 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बस-मैजिक की टक्कर, 5 लोगों की मौत- 15 घायल
पुलिस सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक धारकुंडी थाना क्षेत्र के हलावन गांव में उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मारकुंडी से सत्यनारायण द्विवेदी का परिवार वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेने आया था, जो शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर लौट रहा था। धारकुंड घाट के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मय ट्रॉली खाई में जा गिरा, इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story