एमपी में अवैध तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने बरामद किया हथियारों का जखीरा
कुछ दिनों पहले अवैध हथियारों के मामले में चंबल संभाग में महाअभियान चलाया गया था।

मध्य प्रदेश के मुरैना में पुलिस ने एक हथियार तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मुरैना पुलिस ने हथियार तस्करी के इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इन दोनों आरोपियों से पुलिस ने करीब 42 देसी पिस्टल और गोलियां बरामद किए हैं। आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले अवैध हथियारों के मामले में चंबल संभाग में महाअभियान चलाया गया था।
Madhya Pradesh: 2 arms smugglers arrested in Morena, 42 country made pistols and bullets seized pic.twitter.com/bTspCIN3ji
— ANI (@ANI) October 15, 2017
इसके लिए पुलिस ने चंबल में अवैध हथियार तस्कर तक पहुंचने के लिए पुलिस ने बड़ी-बड़ी कार्रवाई भी की थी। इसके बाद कई हथियार फैक्ट्रियां भी पकड़ी गईं थी।
हालांकि पुलिस के इस अभियान से भी इलाके में हथियार तस्करों का पूरी तरह से सफाया नहीं हो पाया था। इसके बाद एक बार फिर अवैध हथियारों की तस्करी का ये बड़ा मामला सामने आया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App