मध्य प्रदेशः महिला ने बस में बच्चे को दिया जन्म, हॉस्पिटल ने रेफर करने के बाद नहीं मुहैया कराई एंबुलेंस
मध्य प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य सेवा की पोल खोलती नजर आई है। यहां एक महिला ने पब्लिक बस में बच्चे को जन्म दिया है। जिसके बाद प्रशासन पर सवाल उठ गए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 July 2018 8:59 AM GMT Last Updated On: 17 July 2018 8:59 AM GMT
मध्य प्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य सेवा की पोल खोलती खबर सामने आई है। एक महिला ने पब्लिक बस में बच्चे को जन्म दिया है। गर्भवती महिला का पति अस्पताल से एंबुलेंस के लिए गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने मदद नहीं की। इसके बाद पत्नी को छटपटाता देख वह पब्लिक बस के सहारे जिला अस्पताल के लिए निकल पड़ा।
मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का है। पीड़िता के पति का कहना है कि वह अपनी पत्नी को लेकर कम्यूनिटी हॉस्टिपटल ले गया लेकिन वहां पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
उसकी पत्नी दर्द-पीड़ा से छटपटा रही थी लेकिन डॉक्टर रेफर कर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो गए। इसके बाद लाचार पति अपनी पत्नी को बचाने के लिए बस से ही निकल पड़ा। और रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।
Chhatarpur: Woman delivers baby in a bus. Husband says,'had taken her to a community hospital,from there she was referred to a district hospital. No vehicle was provided by the community hospital so I took a bus to district hospital. She delivered the baby on way.' #MadhyaPradesh pic.twitter.com/tk2k4N3TAR
— ANI (@ANI) July 17, 2018
इस मामले को लेकर फिलहाल जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस मामले के सामने आने के बाद सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story