पति की मौत की खबर सुन गर्भवती पत्नी ने लगाई छलांग, जुड़ुआ बच्चों की हुई मौत
निमोनिया से पीड़ित पति के मौत की खबर मिलने के बाद सोमवार को सात महीने की गर्भवती महिला ने एक बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसने जुड़ुआ बच्चों को जन्म दिया और खुद दम तोड़ दिया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 27 Nov 2018 10:45 AM GMT
निमोनिया से पीड़ित पति के मौत की खबर मिलने के बाद सोमवार को सात महीने की गर्भवती महिला ने एक बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसने जुड़ुआ बच्चों को जन्म दिया और खुद दम तोड़ दिया।
तीन घंटे बाद ही दोनो मासूम भी इस दुनिया से चले गए। महिला के भाई ने बताया कि उसे लगा कि उसके पति की सांसे थम चुकी हैं इस लिए उसने ऐसा कदम उठाया। महिला की मौत होने तक पति जिंदा था। उसके थोड़े ही देर बाद पति ने भी वेंटीलेटर पर दम तोड़ दिया।
दिल दहला देने वाला यह घटनाक्रम सोमवार को भोपाल के स्वरूप साईंनाथ नगर में हुई। मुलताई के रहने वाले 37 वर्षीय मनोज गोहे पत्नी गायत्री के साथ रहते थे। मनोज एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। दोनों ने करीब 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था।
12 नवंबर को मनोज खांसी और बुखार के चेकअप के लिए बंसल अस्पताल गया जहां डाक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया। गायत्री सात महीने की गर्भवती थी इस लिए मनोज ने उन्हें अस्पताल में आने से मना कर दिया।
सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पति का हाल जानने के लिए गायत्री ने अस्पताल में मौजूद अपने देवर तरुण को फोन किया। पति का हाल पूछा तो देवर ने उसे अस्पताल आने को कहा। गायत्री को अस्पताल लाने के लिए मनोज का पड़ोसी कार निकाल रहा था।
गायत्री तब तक फ्लैट के बाहर निकल कर रोड़ पर आ गई और निर्माणाधीन बिल्डिंग के चौथे फ्लोर से कूद गई। गयत्री पहले कॉलोनी के बांउड्रीवाल पर गिरी फिर सड़क पर आकर गिरीं।
10 साल बाद घर में गूंजती किलकारी
गायत्री के बड़े भाई नरेश का कहना है कि शादी के 10 साल बाद भी गायत्री की कोई संतान नहीं थी। शहर के हर डॉक्टर को दिखाया। किसी रिश्तेदार ने बाबा की सलाह दी तो वह उससे भी मिलने पहुंच गए। 10 साल बाद दोनों को बच्चा होने वाला था। घर में खुशहाली का माहौल था। लेकिन दोनों ही मासूम दुनिया को बिना देखे ही विदा हो गए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story