Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

चंदेरी डेम के चार गेट खुलने के बाद बढ़ा ताप्ती नदी का जलस्तर, जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

शुक्रवार रात से लगातर हो रही बारिश से बैतूल जिले के चंदेरी डेम के चार गेट खोलने जाने के बाद ताप्ती नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। वहीं परसडोह से भी पानी छोड़ा गया है जिसके बाद से ताप्ती नदी में जल स्तर और भी तेजी बढ़ रहा है।

चंदेरी डेम के चार गेट खुलने के बाद बढ़ा ताप्ती नदी का जलस्तर, जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
X

बुरहानपुर। शुक्रवार रात से लगातर हो रही बारिश से बैतूल जिले के चंदेरी डेम के चार गेट खोलने जाने के बाद ताप्ती नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। वहीं परसडोह से भी पानी छोड़ा गया है जिसके बाद से ताप्ती नदी में जल स्तर और भी तेजी बढ़ रहा है। इसके चलते जिला प्रशासन ने बुरहानपुर की ताप्ती नदी के किनारे बसी बस्तियों नागझरी, पिपलघट, सतीयारा घाट के लोगों को अलर्ट किया है। लगातार बढ़ रहे पानी के स्तर के चलते बाढ़ लाल देवल मंदिर डूबा ताप्ती नदी में डूब गया है वहीं नदी खतरे के निशान से 5​ फिट ऊपर बह रही है।


सुरक्षा को ध्यान में रखते हुई पुलिस प्रशासन और अन्य विभागों को ताप्ती नदी के किनारे गांव की नदी पर सुरक्षा व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया है। वहीं ताप्ती नदी के किनारे स्थित गांव धनोरा, पारसडोह, पचधार, निरगुड़, सीवनपाट, धनोरा में मुनादी कराने के आदेश नगर परिषद के सीएमओ को किए हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story