व्यापम घोटाला: कांग्रेस नेता कमलनाथ का शिवराज सरकार पर तंज, बोले- रिश्वत वाले कर रहे शासन
व्यापम घोटाले के आरोपी डॉ जगदीश कुमार की डायरी में ''मामा'' के जिक्र की खबरों पर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कटाक्ष किया है।

व्यापम घोटाले के आरोपी डॉ जगदीश कुमार की डायरी में 'मामा' के जिक्र की खबरों पर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कटाक्ष किया है। कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि इससे साबित होता है कि किस तरह भ्रष्टाचार का सिस्टम काम कर रहा था।
This proves how there was a system of corruption. Those who took bribe are still ruling. Main nahi jaanta kon hai ye 'Mama', par jo bhi hai iski puri jaanch honi chahiye: Congress' Kamal Nath on reports of mention of 'Mama' in diary of Vyapam scam's accused Dr Jagdish Kumar pic.twitter.com/DcdPK9Euqe
— ANI (@ANI) August 21, 2018
जो लोग रिश्वत लेते हैं वे अभी भी शासन कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं नहीं जानता कौन है ये 'मामा', पर जो भी है, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।
साल 2013 में मध्य प्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) में फर्जी तरीके से डॉक्टर बनाने को लेकर एक गुमनाम खत पर इंदौर पुलिस को मिला। जिसको लेकर पहले पुलिस ने गौर नहीं किया।
लेकिन बाद में पुलिस ने पुलिस ने गुमनाम शिकायत पर जांच शुरू की। जिसके बाद ये बहुत बड़ा घोटाल बनाकर सामने आया। जिसमें सूबे के सीएम शिवराज का भी नाम आया। फिलहाल इस मामले की अभी भी जांच चल रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App