व्यापमं मामला: कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय, कमलनाथ और सिंधिया के खिलाफ FIR दर्ज
मध्य प्रदेश का सबसे चर्चिच और बड़ा घोटाला व्यापमं एक बार फिर सुर्खियों में है। इन मामले में कई बड़े नेताओं का भी नाम शामिल है। कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश का सबसे चर्चिच और बड़ा घोटाला व्यापमं एक बार फिर सुर्खियों में है। इन मामले में कई बड़े नेताओं का भी नाम शामिल है। कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।
व्यापम मामले में भोपाल की कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कांग्रेस के 3 नेताओं कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें - यमुना में बढ़ते जलस्तर के बाद हाई अलर्ट जारी, हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा पानी
बता दें कि कोर्ट ने व्यापम घोटाले में इन चारों द्वारा झूठे और फर्जी दस्तावेज पेश करने के मामले में एक याचिका पर सुनवाई के बाद ये कार्यवाही की गई।
जानाकरी के लिए बता दें कि कांग्रेस के इन नेताओं पर आईपीसी की धारा 420 , 465 , 467 , 468 , 471 , 120B के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं गुरुवार को इन तीनों नेताओं के खिलाफ एफआरआई के आदेश दिए गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App