कांग्रेस MLA जीतू पटवारी: आपको मेरी इज्जत रखनी है, पार्टी गई तेल लेने
मध्य प्रदेश के इंदौर के राऊ से कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी ने अपने डोर-टू-डोर कैंपेन के दौरान प्रचार करते हुए लोगों से कहा कि ''कि आपको बस मेरी इजत रखनी है, पार्टी गई तेल लेने।''

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 का प्रचार अभी शुरू ही हुआ हैं कि कांग्रेस के एक विधायक ने पार्टी की किरकिरी करा दी।
मध्य प्रदेश के इंदौर के राऊ से कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी ने अपने डोर-टू-डोर कैंपेन के दौरान प्रचार करते हुए लोगों से कहा 'कि आपको बस मेरी इजत रखनी है, पार्टी गई तेल लेने।'
#WATCH Congress MLA from Indore's Rau,Jitu Patwari during door-to door campaigning in Indore, says, "Aapko meri izzat rakhni hai, Party gayi tel lene." #MadhyaPradesh ( Source: Mobile footage) pic.twitter.com/ZIodfLdwEY
— ANI (@ANI) October 23, 2018
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस पिछले 15 सालो से सत्ता का वनवास काट रही है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं की सत्ता के लिए बेताबी अक्सर देखने को मिल जाती है।
मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों के विधानसाभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस नेताओं की जुबान फिसलने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है।
जीतू पटवारी से पहले कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, गुलाम नबी आजाद और शशि थरूर भी ऐसी ही बयानबाजी कर चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App