बेतवा नदी में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत
मध्यप्रदेश रायसेन जिले के उमरावगंज थाने के ग्राम सिमरोदा बेतवा नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों युवक उफनती नदी में नहाने के लिए उतरे थे।

मध्यप्रदेश रायसेन जिले के उमरावगंज थाने के ग्राम सिमरोदा बेतवा नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों युवक उफनती नदी में नहाने के लिए उतरे थे। तेज बहाव की वजह मकबूल को डूबता देख लल्लू उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया।
मिली जानकारी के अनुसार मकबूल उम्र 28 वर्ष और लल्लू उम्र 45 वर्ष भोपाल जाटखेड़ी से ग्राम सिमरोदा में गमी में आए थे। भोपाल वापस जाते समय दोनों नदी में नहाने उतरे थे। नहाते हुए मकबूल तेज बहाव के साथ बहने लगा था इसी दौरान लल्लू ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी नदी के तेज बहाव में फंस गया और मकबूल के साथ वह भी डूब गया।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद उमरावगंज थाना प्रभारी शहवाज खान गोताखोरो के साथ घटना स्थल पहुंचे। नदी में डूबे युवकों की तलाश की जा रही है। लेकिन उफनती नदी के कारण गोताखोरो को दोनों को खोजने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App