शर्मसार! MP में मां के शव को बाइक से बांधने के मामले में जांच के आदेश, वीडियो हुआ वायरल
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक बेटा अपनी मां के शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए उसे एंबुलेंस से नहीं बल्कि अपने बाइक से बांधकर ले गया। जिसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक बेटा अपनी मां के शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए उसे एंबुलेंस से नहीं बल्कि अपने बाइक से बांधकर ले गया। जिसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
#WATCH Tikamgarh: Man brought dead body of mother on a motorcycle for post mortem after being allegedly denied hearse van by district hospital in Mohangarh. Upper Collector has ordered an inquiry. (7.7.18) #MadhyaPradesh pic.twitter.com/zyrjasFTVe
— ANI (@ANI) July 11, 2018
एएनआई के मुताबिक, मां के शव को टीकमगढ़ जिले के पोस्टमार्टम सेंटर तक बाइक में बांधकर ले जाने के मामले में अब अपर जिला कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
बता दें कि इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित ने बताया कि मां के शव के लिए अस्पताल से एंबुलेंस वैन मांगी थी। जिसको प्रशासन ने देने से मना कर दिया। जिसके बाद वो मजबूरी में मां के शव को बाइक से बांधकर ले जाने के लिए मजबूर हुआ।
ये भी पढ़ें - शर्मनाक! दिल्ली के एक स्कूल ने KG की बच्चियों को बनाया 5 घंटे तक बंधक, फीस ना भरने पर की कार्रवाई
जानकारी के लिए बता दें कि मस्तपुर गांव की रहनेवाली मृतक कुंवर बाई को सांप के काटने के चलते मौत हो गई। हालांकि, उसे बचाने के लिए मोहनगढ़ कम्युनिटी सेंटर में एडमिट करवाया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App