जबलपुर में तीन नाबालिग लड़कियों के अपहरण से हड़कंप
शहर एवं ग्रामीण इलाकों से तीन नाबालिग लड़कियों का संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण होने से हड़कंप मच गया। यह मामले घमापुर, खितौला, गोरखपुर थाना क्षेत्र के है।

X
जबलपुर। शहर एवं ग्रामीण इलाकों से तीन नाबालिग लड़कियों का संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण होने से हड़कंप मच गया। यह मामले घमापुर, खितौला, गोरखपुर थाना क्षेत्र के है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। घमापुर पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी दोपहर में अपने घर का काम करते-करते अचानक गायब हो गई। वहीं खितौल से 15 वर्षीय और गोरखपुर से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण हुआ है। तीनों ही मामलों में परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि कोई अज्ञात उनकी बेटियों को बहला-फुसलाकर ले गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story