सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, युगांडा की महिलाओं समेत कई गिरफ्तार
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में पिछले कई महीनों से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दरअसल विश्वकर्मा नगर स्थित एक मकान से रैकेट चलाया जा रहा था।

भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में पिछले कई महीनों से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दरअसल विश्वकर्मा नगर स्थित एक मकान से रैकेट चलाया जा रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को लगते ही पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए छह महिलाओं व पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनमें दो युगांडा की महिलाएं भी शामिल है। पुलिस ने इसकी सूचना विदेश मंत्रायल को दे दी है, वहीं पुलिस उनके दस्तावेज भी खंगाल रही है।
पुलिस के मुताबिक निशातपुरा के हाउसिंग बोर्ड के पास स्थित विश्वकर्मा नगर के एक मकान से लगातार संदिग्ध गतिविधियों के संचालित होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी।
शुक्रवार सुबह आठ बजे पुलिस को सूचना दी गई कि उक्त मकान में आधा दर्जन से अधिक युवक - युवती हैं और रातभर से शोर हो रहा है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छापामार कार्रवाई की।
पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री सहित कुछ दवाईयां बरामद की है। वहीं पुलिस ने छह महिलाओं व पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में फैजान, आयोज, तारीक, सलमान व जैद शामिल है।
ये भी पढ़ेः सरप्राइजः 1 रुपए की जमीन पर बनाया गया रेलवे स्टेशन, आज हो रही है लाखों की कमा
पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने अपने यहां रहने की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दी है या नहीं। साथ ही पुलिस उनके पासपोर्ट व बीजा भी देख रही है।
वह कब से और किसके यहां पर रह रही हैं, इसके बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने सेक्स रैकेट में गिरफ्तार सभी आराेपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App