मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में बनेगा प्रदेश का पहला जेल काम्प्लेक्स
मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में प्रदेश का पहला जेल काम्प्लेक्स बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि 100 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में इसका निर्माण किया जाएगा। इसमें 2000 बंदियों को रखने की व्यवस्था की जाएगी।

X
छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा में प्रदेश का पहला जेल काम्प्लेक्स बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि 100 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में इसका निर्माण किया जाएगा। इसमें 2000 बंदियों को रखने की व्यवस्था की जाएगी।जेल काम्पलेक्स में सेंट्रल जेल, जिला जेल सहित अन्य तरह की जेल होंगी। जानकारी के मुताबिक आर्किटेक्ट ने प्रोजेक्ट इम्पलीमेंट यूनिट को नक्शा बनाकर दे दिया है। अक्टूबर में इसका निर्माण शुरु हो जाएगा। बताया जा रहा है कि यह दो से तीन साल के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story