कांग्रेस नेता शोभा ओझा बोली, पहले कमलनाथ पूर्व सीएम शिवराज से शिष्टाचार के नाते मुलाकात करेंगे, फिर होगा सीएम का फैसला
शोभा ओझा ने कहा कि कांग्रेस की 114 सीटें और 7 सीट मिलाकर कांग्रेस के पास कुल 121 सीटें हैं जिसके आधार पर आज राज्यपाल से मुलाकात कर दावा पेश किया जाएगा।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के परिणाम आने के बाद कांग्रेस की मीडिया प्रभारी शोभा ओझा का बयान सामने आया है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 114 सीटें मिली है जिस पर ओझा ने मीडिया से बात करते हुए और सीटों पर कब्जा जमाने की बात कही। ओझा ने कहा कि कांग्रेस की 114 सीटें और 7 सीट मिलाकर कांग्रेस के पास कुल 121 सीटें हैं जिसके आधार पर आज 12 बजे राज्यपाल से मुलाकात कर दावा पेश किया जाएगा।
ओझा ने बताया कि दोपहर 1 बजे कमल नाथ पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 4 बजे हम सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे। इसमें एके एंटोनी भी शामिल होंगे। इसके बाद हम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से आगे के कार्यों के लिए बातचीत करेंगे।
Shobha Oza, Congress: At 1 PM Kamal Nath will meet former CM Shivraj Singh Chouhan as a courtesy visit. At 4 PM we have a meeting of party MLAs & AK Antony is coming as observer and after it we will put in a word with Rahul Ji. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/8CckNTvKcw
— ANI (@ANI) December 12, 2018
उधर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी इस्तीफा देने के लिए राज्यपाल के पास गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेगी। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ दिग्विजय सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया दीपक बावरिया सहित कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- madhya pradesh Madhya Pradesh Election Result 2018 Madhya Pradesh Election Shobha Oza Congress Kamal Nath Shivraj Singh Chouhan AK Antony rahul gandhi Madhya pradesh Madhya Pradesh Assembly elections Madhya Pradesh Assembly elections Shobha Oza media manager AIMC Shobha Oza as Mahila Congress head मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 शोभा ओझा कांग्रेस मीडिया प्रभारी राज्यपाल पूर्�