Happy Birthday Narendra Modi: भोपाल में प्रशंसकों ने काटा 69 फीट लंबा केक, बाढ़ पीड़ितों के साथ मोदी का जन्मदिन मनाएंगे शिवराज सिंह
आज देशभर में पीएम मोदी का 69 वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इसको लेकर खास तैयारियां की गई है। बीजेपी पीएम मोदी के जन्मदिन को 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह के रुप में मना रही है।

भोपाल। आज देशभर में पीएम मोदी का 69 वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इसको लेकर खास तैयारियां की गई है। बीजेपी पीएम मोदी के जन्मदिन को 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह के रुप में मना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर भोपाल के गुफा मंदिर में 69 फीट लंबा केक काटा गया। भोपाल के महापौर आलोक शर्मा और शहर के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह सहित बीजेपी के कई कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे।
Bhopal: BJP workers in Bhopal cut a 69 feet long cake yesterday, ahead of Prime Minister Narendra Modi's birthday. #MadhyaPradesh (16/9) pic.twitter.com/b3Q53lzDnw
— ANI (@ANI) September 16, 2019
बाढ़ पीड़ितों के साथ पीएम का जन्मदिन मनाएंगे शिवराज सिंह - पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह मंदसौर में रहेंगे। वे बाढ़ पीड़ितों के साथ पीएम का जन्मदिन मनाएंगे। शिवराज सिंह ने ट्वीट किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में बीजेपी मना रही है। आज मैं मंदसौर में बाढ़ पीड़ितों के बीच हूँ और इनकी सहायता के लिए कार्यकर्ता, जनता अपनी तरफ से सहायता सामग्री भेज रहे हैं, उसे बाढ़ पीड़ितों में वितरित करने का काम प्रारंभ होगा।
पीएम श्री @narendramodi के जन्मदिन को #SevaSaptah के रूप में @BJP4India मना रही है। आज मैं मंदसौर में बाढ़ पीड़ितों के बीच हूँ और इनकी सहायता के लिए कार्यकर्ता, जनता अपनी तरफ से सहायता सामग्री भेज रहे हैं, उसे बाढ़ पीड़ितों में वितरित करने का काम प्रारंभ होगा। #HappyBirthdayPM pic.twitter.com/nQexQ3KvlH
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 17, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App