अवैध उत्खनन को लेकर शिवराज सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, कहा - चारो तरफ लूट मची है और मुख्यमंत्री मौन है Watch Video
पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने सहकारिता मंत्री गोविन्द सिंह के बयान पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि मंत्री ही टीआई के रेट बता रहे हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि चारो तरफ लूट मची है और मुख्यमंत्री मौन है।

भोपाल। पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने सहकारिता मंत्री गोविन्द सिंह के बयान पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि मंत्री ही टीआई के रेट बता रहे हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि चारो तरफ लूट मची है और मुख्यमंत्री मौन है। उन्होंने कहा कि इसे ही अंधेर नगरी और चौपट राजा कहते है। शिवराज सिंह ने कहा कि अगर ये नहीं रोका गया तो अवैध उत्खनन के खिलाफ आंदोलन होगा।
मंत्री जी ही टीआई के रेट बता रहे है। 50 लाख महीने के । मुख्यमंत्री मौन बैठे है। चारो तरफ लूट मची है। नदिया खोद डाली, पहाड़ खोद डाल रहे है। ये अजब सरकार है। इस लूट को रोके मुख्यमंत्री। इसे अंधेर नगरी औऱ चौपट राजा कहते है। इसे रोके मुख्यमंत्री। अवैध उत्खनन के खिलाफ भी आंदोलन होगा। pic.twitter.com/7ajY0idDhk
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 28, 2019
क्या कहा था मंत्री ने - सामान्य प्रशासन एवं सहकारिता मंत्री गोविन्द सिंह ने कहा था कि प्रदेश के पुलिस अधिकारी खनिज अधिकारियों से मिलकर अवैध रेत और पत्थरों के उत्खनन में शामिल हैं। दोनों मिलकर खनिज संपदा लूट रहे हैं। मंत्री ने कहा था कि 90 प्रतिशत पुलिस एवं 10 प्रतिशत खनिज अधिकारी अवैध रेत, गिट्टी एवं पत्थर उत्खनन में शामिल हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App