प्रदेश सरकार पर बरसे शिवराज सिंह, कहा - गिरफ्तार करना है तो कर लें, लेकिन जनता के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा
पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया है। किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। अगर सरकार नहीं जगती है तो उसे जगाना मेरा राजनीतिक कर्तव्य है।

भोपाल। पूर्व सीएम शिवराज सिंह (Shivraj Singh Chouhan) ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सरकार ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया है। किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। अगर सरकार नहीं जगती है तो उसे जगाना मेरा राजनीतिक कर्तव्य है। उन्होंने ट्वीट किया है कि " सरकार ने अपना कोई वचन पूरा नहीं किया। पूरी फसल बर्बाद हो जाये और सरकार न जगे तो क्या मेरा राजनैतिक कर्तव्य नहीं है कि किसान के हितों की लड़ाई लड़ूं? बिजली के बिल 200 रुपये की बजाय 10 हजार से लेकर 1 लाख तक आये हैं। जिसकी कमाई 3 हजार है, वह कैसे हजारों और लाखों का बिल भरेगा?
सरकार ने अपना कोई वचन पूरा नहीं किया। पूरी फसल बर्बाद हो जाये और सरकार न जगे तो क्या मेरा राजनैतिक कर्तव्य नहीं है कि किसान के हितों की लड़ाई लड़ूं? बिजली के बिल 200 रुपये की बजाय 10 हजार से लेकर 1 लाख तक आये हैं। जिसकी कमाई 3 हजार है, वह कैसे हजारों और लाखों का बिल भरेगा? pic.twitter.com/K5Z97qym4s
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 24, 2019
शिवराज सिंह ने कहा है कि जनता के साथ अन्याय हो रहा था, तो हमने उसका प्रतिरोध किया, ताकि सरकार जागे और जनता को न्याय दे। अगर कोई सरकार अन्यायपूर्ण आदेश देती है, तो उसका विरोध करना कोई अवज्ञा नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी बिल माफ हुए हैं और सरकार को अब भी करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मैं आंदोलन कर रहा हूं, सरकार को गिरफ्तार करना है तो कर ले, लेकिन मैं जनता के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App