शिवराज सिंह ने सीएम कमलनाथ पर साधा निशाना, कहा - आपने प्रदेश को बर्बाद कर दिया
पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रदेश में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर सरकार पर हमला बोला है। शिवराज सिंह ने ट्वीट किया है कि "क्या आमजन, क्या पत्रकार, क्या पुलिस! सब डरे हुए हैं।

भोपाल। पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रदेश में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर सरकार पर हमला बोला है। शिवराज सिंह ने ट्वीट किया है कि "क्या आमजन, क्या पत्रकार, क्या पुलिस! सब डरे हुए हैं। अपराधी खुलकर खेल रहे हैं। इंदौर में पत्रकार को चाकू के दम पर लूट लिया गया। चारों तरफ हाहाकार मचा है। अपराधियों में कानून का जरा भी भय नहीं रह गया है। कमलनाथ जी मेरा मध्यप्रदेश ऐसा तो नहीं था! आपने प्रदेश को बर्बाद कर दिया।"
क्या आमजन, क्या पत्रकार, क्या पुलिस! सब डरे हुए हैं। अपराधी खुलकर खेल रहे हैं। इंदौर में पत्रकार को चाकू के दम पर लूट लिया गया। चारों तरफ हाहाकार मचा है। अपराधियों में कानून का जरा भी भय नहीं रह गया है। कमलनाथ जी मेरा मध्यप्रदेश ऐसा तो नहीं था! आपने प्रदेश को बर्बाद कर दिया।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 18, 2019
दरअसल शुक्रवार को 13 वर्षीय मासूम विकास का स्कूल से लौटते समय अपहरण कर लिया था। अपहरणकर्ताओं ने बच्चे के पिता को फोन कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी जिसके बाद पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। रविवार को पुलिस ने बच्चे का शव कुएं से बरामद किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App