शिवराज सिंह ने कहा - मध्यप्रदेश में अभूतपूर्व संवैधानिक संकट , कांग्रेस स्थिति स्पष्ट करे, कौन चला रहा है सरकार
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि "मध्यप्रदेश में अभूतपूर्व संवैधानिक संकट पैदा हो गया है, मुख्यमंत्री कमलनाथ है, लेकिन कैबिनेट मंत्री कह रहे हैं असली सरकार तो दिग्विजय सिंह चला रहे हैं।

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि "मध्यप्रदेश में अभूतपूर्व संवैधानिक संकट पैदा हो गया है, मुख्यमंत्री कमलनाथ है, लेकिन कैबिनेट मंत्री कह रहे हैं असली सरकार तो दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। उनकी चिठ्ठी जा रही है, कौन-कौन से काम हुए बताओ। क्या मंत्री को धमकाने का अधिकार उनको है।"इसलिए कांग्रेस को स्थिति स्पष्ट कर इस संकट को समाप्त करना चाहिए।
मध्यप्रदेश में अभूतपूर्व संवैधानिक संकट पैदा हो गया है, मुख्यमंत्री कमलनाथ हैं, लेकिन सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। उनकी चिठ्ठी जा रही है, कौन-कौन से काम हुए, बताओ। क्या मंत्री को धमकाने का अधिकार उनको है? इसलिए कांग्रेस को स्थिति स्पष्ट कर इस संकट को समाप्त करना चाहिए। pic.twitter.com/8mDFWl7YEX
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 2, 2019
शिवराज सिंह ने कहा कि पर्दे के पीछे से सरकार नहीं चलनी चाहिए। सामने से चलनी चाहिए, पारदर्शी तरीके से चलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अफसरों के लिए बड़ी अजीबोगरीब और असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई है कि वे किसकी सुनें, किसकी नहीं, किसकी मानें, किसकी नहीं, इसलिए कांग्रेस को स्थिति स्पष्ट कर इस संकट को समाप्त करना चाहिए।
कांग्रेस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मुख्यमंत्री पद की जिसने शपथ ली है, वही सरकार चलाए। अफसरों के लिए बड़ी अजीबोगरीब और असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई है कि वे किसकी सुनें, किसकी नहीं, किसकी मानें, किसकी नहीं, इसलिए कांग्रेस को स्थिति स्पष्ट कर इस संकट को समाप्त करना चाहिए।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 2, 2019
क्या है मामला - वन मंत्री उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसके बाद एमपी के सियासी गलियारों में खलबली मच गई है। उमंग सिंघार से जब पत्रकारों ने दिग्विजय सिंह द्वारा कमलनाथ सरकार के मंत्रियों को लिखी गई चिट्ठी से जुड़ा सवाल पूछा तो मंत्री उमंग सिंघार ने कहा कि माननीय दिग्विजय सिंह जी के बारे में सिर्फ यही कहूंगा कि पर्दे के पीछे से सरकार वही चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बात पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर नेता तक सभी को पता है।
यह हैं मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मंत्री, आप उन्हीं से सुन लीजिए... pic.twitter.com/Pcifw0xqSa
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 1, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App