पीड़ित परिजनों से मिले शिवराज सिंह, कहा - दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो, 25 लाख मुआवजे की मांग
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में गणेश प्रतिमा विसर्जन (Ganpati Immersion) के दौरान हुए नाव हादसे को लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है।

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में गणेश प्रतिमा विसर्जन (Ganpati Immersion) के दौरान हुए नाव हादसे को लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात भी की। शिवराज सिंह (Shivraj Singh) ने कहा कि हादसे में हताहत हुए लोगों के परिजनों को जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी तो कतई भरपाई नहीं की जा सकती। लेकिन उनकी सहायता के लिए 25 लाख की राशि तत्काल मुहैया कराई जानी चाहिए।
मेरा प्रशासन से सवाल है कि गणेश विसर्जन के दिन पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं की गई?
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 13, 2019
यह आपराधिक लापरवाही है, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम क्यों नहीं किये गए? अगर नाँव पर ज़्यादा लोग चढ़े तो उन्हें रोका क्यों नहीं गया?
मेरी मांग है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो! pic.twitter.com/WGQxmofNGp
शिवराज सिंह ने प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि यह आपराधिक लापरवाही है, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम क्यों नहीं किये गए? अगर नाँव पर ज़्यादा लोग चढ़े तो उन्हें रोका क्यों नहीं गया? मेरी मांग है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
4 -4 लाख मुआवजे का ऐलान - सरकार ने सभी पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रूपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। सीएम कमलनाथ ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। जिसकी भी लापरवाही होगी उसे बख्शा नहीं जायेगा। सभी पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रूपये की मुआवजा राशि दी जायेगी।
बता दें कि में भोपाल में गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गणपति की मूर्ति विसर्जन के लिए नाव पर 20 से ज़्यादा लोग सवार थे। भार अधिक होने के कारण नाव टूट गई जिससे ये हादसा हुआ। अब तक 13 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App