कांग्रेस के जमाने में खाद के लिए चलती थी लाठियां- 21 किसानों की मौत का दें जवाब: शिवराज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सरकार पर किसानों के कर्ज और पानी की सिंचाई को लेकर करारा हमला बोला है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सरकार पर किसानों के कर्ज और पानी की सिंचाई को लेकर करारा हमला बोला है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहले राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि कांग्रेस सरकार ने इतने सालों तक शासन किया लेकिन सिंचाई के लिए पानी क्यों उपलब्ध नहीं कराया।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसानों को 18 प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने वाली कांग्रेस भाजपा से पूछ रही है, जिसने 0 प्रतिशत ब्याज पर ऋण प्रदान करने का निर्णय लिया।
First Rahul Gandhi should answer why Congress govt ruled for so many years but still wasn't able to even provide water for irrigation. Congress, which used to give loan to farmers on interest of 18% is questioning BJP, which took decision to provide loans on 0% interest: MP CM pic.twitter.com/tsW8txqMVY
— ANI (@ANI) June 6, 2018
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में तो खाद के लिए लाठियां चलती थी, और गोली की बात करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कौन थे मुख्यमंत्री जब मुलताई में गोली चली थी?
Inke (Congress) zamane mein to khad ke liye laathiyan chalti thi. Aur ye goli ki baat karte hain, kaun the Mukhyamantri, jab Multai mein goli chali thi? 21 se jyada kisano ki maut hui thi Betul jile ke Multayi mein. Pehle Congress uska hisab de: MP CM Shivraj Singh Chouhan pic.twitter.com/FdFDYLUzI7
— ANI (@ANI) June 6, 2018
बेतुल जिले के मुलताई में 21 से ज्यादा किसानों की मौत हुई थी। पहले कांग्रेस उसका हिसाब दे। आपको बाता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसान रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के साथ केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App