ट्विटर पर बिफरे शिवराज सिंह चौहान, बोले- महलों में बैठकर फसलों के नुकसान का आंकलन नहीं हो सकता, सीएम कमलनाथ जी, सर्वे कर किसानों को दें तत्काल राहत
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ट्विटर पर जमकर बिफरे. शिवराज सिंह ने ट्विटर पर कहा कि महलों में बैठकर फसलों के नुकसान का आंकलन नहीं हो सकता. किसानों की फसलों का सर्वे कर तत्काल राहत देने की जरुरत है.

विदिशा. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ट्विटर पर जमकर बिफरे. शिवराज सिंह ने ट्विटर पर कहा कि महलों में बैठकर फसलों के नुकसान का आंकलन नहीं हो सकता. किसानों की फसलों का सर्वे कर तत्काल राहत देने की जरुरत है.
पीड़ित किसानों के नुकसान की भरपाई करने शिवराज सिंह ने सीएम कमलनाथ से ट्विटर पर आग्रह भी किया है. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की दुर्दशा बयां करने ट्विटर पर 2 वीडियो भी अपलोड किया है. शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर जो लिखा है उसे हम यहाँ हुबहू प्रकाशित कर रहे हैं.
पहला ट्वीट...
अतिवृष्टि के कारण पूरे प्रदेश में नुकसान हुआ है। विदिशा के एक किसान के खेत में उनकी फसल देखी। खेत नदी बने हुए हैं, फसलें सड़ रही हैं और किसान बरबादी की कगार पर हैं। भिंडी, गिलकी, सोयाबीन सहित अन्य फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। महलों में बैठकर इसका आँकलन नहीं हो सकता है।
अतिवृष्टि के कारण पूरे प्रदेश में नुकसान हुआ है। विदिशा के एक किसान के खेत में उनकी फसल देखी। खेत नदी बने हुए हैं, फसलें सड़ रही हैं और किसान बरबादी की कगार पर हैं। भिंडी, गिलकी, सोयाबीन सहित अन्य फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। महलों में बैठकर इसका आँकलन नहीं हो सकता है। pic.twitter.com/X4sNg6PDWy
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 11, 2019
दूसरा ट्वीट...
मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से आग्रह करता हूँ कि आप और आपके मंत्रिमंडल के सदस्य बाहर निकल कर ज़रा इस तबाही को देखें। फसलें खराब होने के साथ ही किसानों की जिंदगी और उनके बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। इन किसानों की फसलों का सर्वे कर तत्काल राहत देकर नुकसान की भरपाई की जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से आग्रह करता हूँ कि आप और आपके मंत्रिमंडल के सदस्य बाहर निकल कर ज़रा इस तबाही को देखें। फसलें खराब होने के साथ ही किसानों की जिंदगी और उनके बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। इन किसानों की फसलों का सर्वे कर तत्काल राहत देकर नुकसान की भरपाई की जानी चाहिए। pic.twitter.com/oERe9ICT6r
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 11, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App