चित्रकूट में धारा 144 लागू, बच्चों की हत्या के बाद बढ़ा तनाव
मध्य प्रदेश के चित्रकूट से 12 फरवरी को दो नकाबपोश ने स्कूल बस से अगवा किए गए दो जुड़वां बच्चों को अगवा कर लिया था। जिनका शव उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक नदी से बरामद किए गए हैं।

मध्य प्रदेश के चित्रकूट से 12 फरवरी को दो नकाबपोश ने स्कूल बस से अगवा किए गए दो जुड़वां बच्चों को अगवा कर लिया था। जिनका शव उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक नदी से बरामद किए गए हैं।
लेकिन यह पूरी वारदात बस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। ये मृतक दोनों बच्चे एक व्यापारी ब्रजेश रावत के है, जिनका नाम देवांश और प्रियांश बताया गया है।आज दोनों बच्चों के शव बरामद होने के बाद चित्रकूट के लोग आक्रोशित हो गए।
व्यापारियों ने चित्रकूट में अपने सभी कार्यों की जगाहों को बंद कर दिए है। आक्रोशित लोगों ने जानकीकुंड परिसर में धावा बोल दिया और पथराव किया। आक्रोशित भीड़ को देखते हुए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश दोनों तरफ का भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और उग्र भीड़ को खदेड़ा शुरू कर दिया।
Madhya Pradesh: Protest in Chitrakoot after two children who were abducted from a school bus in the district on February 12 were found dead in a river in Uttar Pradesh's Banda today. Section 144 (prohibits assembly of more than 4 people in an area) imposed in Chitrakoot pic.twitter.com/9G8KdDiHpU
— ANI (@ANI) February 24, 2019
लेकिन इस दौरन भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों पर भी पथराव किया। पुलिस ने उग्र भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के दागे। चित्रकूट धारा 144 को लागू कर दिया गया है। अब इलाके में चार से अधिक लोग एक साथ खड़े नहीं हो सकते। पुलिस ने 6 लोगों की भी गिरफ्तार किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चों को अगवा करने वाले बदमाशों ने उनके पिता से एक करोड़ रुपए की मांग की थी। जिसके बाद परिजनों ने 25 लाख रुपए भी दे दिए लेकिन बदमाशों ने पहचान को छिपाने के लिए उनकी हत्या कर दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App