बुरहानपुर में अचानक स्कूल की छत गिरी, एक छात्र घायल
बुरहानपुर में एक बड़ा हादसा होते - होते बच गया। बुधवार को शिकारपुरा थाना के वैदिक विद्यापीठ स्कूल के एक कक्ष की छत अचाकन गिर गई। घटना में वहां मौजूद एक छात्र दबकर घायल हो गया।

X
indraCreated On: 18 Sep 2019 12:21 PM GMT
बुरहानपुर। बुरहानपुर में एक बड़ा हादसा होते - होते बच गया। बुधवार को शिकारपुरा थाना के वैदिक विद्यापीठ स्कूल के एक कक्ष की छत अचाकन गिर गई। घटना में वहां मौजूद एक छात्र दबकर घायल हो गया। जिसके बाद घायल छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त छात्रों की संख्या अधिक नहीं थी। अगर संख्या अधिक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से स्कूल की छत पूरी तरह खराब हो गई थी। बुधवार को अचानक छत गिर गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story