SC-ST Protection Act: मुरैना में हुई 50 लोगों की गिरफ्तारी, ''भारत बंद'' के दौरान पुलिस पर किया था पथराव
अनुसूचित जाति/जनजाति संरक्षण अधिनियम (SC/ST Protection Act) में सुप्रीम कोर्ट द्वारा किए गए बदलाव को लेकर हुए भारत बंद के दौरान पथराव करने वाले 50 प्रदर्शनकारियों को मध्यप्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ेंः महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में मुठभेड़, पुलिस ने मार गिराए तीन नक्सली
इन प्रदर्शनकारियों पर आरोप है कि भारत बंद के दौरान इन्होंने पुलिस बल की एक टुकड़ी पर पथराव किया था। हालांकि पुलिस ने मुरैना में अब भी कर्फ्यू लगा हुआ है।
इसके अलावा प्रशासन ने ग्वालियर और भिंड में कर्फ्यू लगा रखा है। कर्फ्यू में केवल सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक की छूट दी गई है, लेकिन ये इस दौरान भी ग्रुप में कोई नहीं जा सकता है।
इंटरनेट सेवा अब भी बंद
इसके अलावा प्रशासन ने भिंड और मुरैना में अभी तक इंटरनेट सेवा को बंद कर रखा है। जबकि ग्वालियर में इंटरनेट सेवा को फिर बहाल कर दिया गया है। इन सभी जगहों पर भारत बंद के दौरान इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App