शर्मनाकः आदिवासी समुदाय की 14 महीने की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के ताजपुरा गांव में आदिवासी समुदाय की 14 महीने की एक बच्ची के साथ उसके एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 July 2018 6:45 AM GMT
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के ताजपुरा गांव में आदिवासी समुदाय की 14 महीने की एक बच्ची के साथ उसके एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान गजराज भील के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें: पुलिस चौकी में लड़की की आत्महत्या के संबंध में NHRC ने भेजा नोटिस
जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कपूर ने पीटीआई भाषा को फोन पर बताया कि यह घटना कल उस समय हुई जब आरोपी ताजपुरा गांव के लातेरी तहसील में स्थित पीड़िता के घर गया और उसके साथ खेलने के बहाने उसे अपने घर ले आया।
अधिकारी ने बताया, “इसके बाद आरोपी का 13 वर्षीय बेटा बच्ची के घर यह कहते हुए आया कि बच्ची उसके घर में कंटीले तार पर गिर गई थी और उसे चोटें आई हैं।”
बच्ची के निजी अंग पर जख्म देखकर उसकी मां उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की बात कही।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धारा ओं के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story