सॉफ्ट हिंदू टारगेट के साथ भाजपा को टक्कर देने राहुल का रोड शो शुरू
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी से तैयारियों के लिए कमर कस चुकी है। कार्यकर्ताओं में जोश भरने और रणनीति बनाने के लिए राहुल गांधी सोमवार को भोपाल पहुंचे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 Sep 2018 4:47 PM GMT
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी से तैयारियों के लिए कमर कस चुकी है। कार्यकर्ताओं में जोश भरने और रणनीति बनाने के लिए राहुल गांधी सोमवार को भोपाल पहुंचे।
पंडितों के मंत्रोच्चारण के बाद राहुल भोपाल में रोड शो कर रहे हैं। राहुल के स्वागत में उनके रोड शो के मार्ग पर कांग्रेस के नेताओं ने जो पोस्टर और बैनर लगाये हैं, उनमें से कई में राहुल को ‘‘शिव भक्त' बताया गया है।
भोपाल में राहुल गांधी की यह रैली अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हो रही है। राहुल इस बार साफ्ट हिंदू टॉरगेट के साथ मैदान में उतरने वाले हैं ताकि 15 साल से सत्ता में काबिज भाजपा को हटाया जा सके।
इसे भी पढ़ें: भीमा कोरेगांव हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकील ने किया खुलासा, आरोपियों से देश को खतरा
राहुल गांधी दशहरा मैदान में जिले, ब्लॉक, वार्ड स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 15 हजार पदाधिकारियों के पहुंचने की उम्मीद है।
राहुल गांधी की रैली में लगभग दो लाख लोगों के आने की संभावना कांग्रेस ने जतायी है। संभावित उम्मीदवारों को रैली में भीड़ लाने का टारगेट दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story