मध्य प्रदेश: गोलीकांड की बरसी पर मंदसौर जाएंगे राहुल, कमलनाथ समेत बड़े नेता होंगे शामिल
एक साल पहले छह जून को प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गोली चलाने पर छह किसानों की मौत हो गई थी।

मंदसौर गोलीकांड के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 6 जून को मप्र आएंगे। किसानों के मुद्दे पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कमलनाथ समेत पार्टी के बड़े नेता भी शामिल होंगे।
फिलहाल कांग्रेस को मंदसौर जिला प्रशासन से अनुमति का इंतजार है। एक साल पहले छह जून को प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गोली चलाने पर छह किसानों की मौत हो गई थी।
इसे भी पढ़ें- 'पेट्रोल की कीमतें बढ़ाकर कर्नाटक में भाजपा की हार का बदला ले रहे हैं पीएम मोदी'
आपको बता दें कि मंदसौर गोलीकांड 6 जून 2017 को हुआ था। इससे 3 दिन पहले 3 जून 2017 से किसानों ने फसल का सही दाम नहीं मिलने सहित कई मुद्दों को लेकर आंदोलन किया था।
बाद में 6 जून को इस आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया था, जिसका असर प्रदेशभर में देखने को मिला था। भीड़ ने घटना के दिन मंदसौर के पिपलिया मंडी थाने का घेराव और पथराव के साथ लोहे और लाठियों से तोड़फोड़ की थी।
यहां भीड़ को खदेड़ने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस ने गोली चलाई थी, जिसमें करीब आधा दर्जन से ज्यादा किसानों की मौत हो गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App