मध्यप्रदेश चुनाव 2018 के लिए राहुल गांधी ने बनाई टीम, ज्योतिरादित्य सिंधिया का बढ़ाया कद, दिग्विजय को झटका
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक है। इसे देखते हुई कांग्रेस ने कमर कस ली है। राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की कांग्रेस की टीम का एलान कर दिया है। राहुल ने पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के पूर्व महासचिव दिग्विजय सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक है। इसे देखते हुई कांग्रेस ने कमर कस ली है। राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की कांग्रेस की टीम का ऐलान कर दिया है। राहुल ने पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के पूर्व महासचिव दिग्विजय सिंह को समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाया है।
वहीं, पार्टी के प्रचार की कमान ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों में रहेंगी। सिंधिया को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ईशारों ही ईशारों में साफ कर दिया की इस बार कांग्रेस बिना मुख्यमंत्री पद के चेहरे के चुनावी मैदान में उतरेगी।
कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के पीड़ित किसान, असुरक्षित महिलाएं, बेरोजगार नौजवान ही इस बार कांग्रेस पार्टी के चेहरे होंगे। कांग्रेस इन्हीं चेहरों के साथ चुनाव लड़ेगी, बिना किसी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए।
कट सकता है दिग्विजय का पत्ता
कांग्रेस के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस बार पूर्ण बहुमत आने पर मुख्यमंत्री पद की रेस से बाहर हो सकते हैं। उनको ज्योतिरादित्य सिंधिया से कढ़ी टक्कर मिल रही है।
सिंधिया युवा है और उनको राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। राहुल गांधी खुद एक युवा हैं और वो किसी युवा को ही आगे आने का मौका देंगें। फिलहाल पहले कांग्रेस का फोकस आपसी गुटबाजी छोड़कर शिवराज सरकार को सत्ता से रोकना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App