प्रो. संजीव श्रीवास्तव बने विदिशा नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर, वायरल हुआ था डांसिंग वी़डियो
प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव को विदिशा नगर निगम ने अपना एंबेसडर नियुक्त किया है। अब प्रोफेसर श्रीवास्तव नगर निगम के विज्ञापनों और कार्यक्रम का प्रचार करते भी दिखेंगे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 Jun 2018 9:42 AM GMT
हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए डांसिंग वीडियो वाले प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव देश और दुनिया में प्रसिद्ध हो गए हैं। उनके डांस का हर कोई दीवाना हो गया है।
उनके डांस का वीडियो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शेयर सोशल मीडिया पर शेयर किया। अब प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव के लिए एक और खुशखबरी है।
प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव को विदिशा नगर निगम ने अपना एंबेसडर नियुक्त किया है। अब प्रोफेसर श्रीवास्तव नगर निगम के विज्ञापनों और कार्यक्रम का प्रचार करते भी दिखेंगे।
46 साल के प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव ने सबसे पहले गोविंदा की फिल्म 'खुदगर्ज' का गाना 'आप के आ जाने से' पर जबरदस्त डांस किया और उसके बाद फिल्म कारवां के गीत 'चढ़ती जवानी' पर डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
ये दोनों वीडियो उनके साले की शादी के संगीत समारोह का है और ये दोनों वीडियो 12 अप्रैल के हैं। जब ये डांस कर रहे थे तब पार्टी में लोग इनके वीडियो को अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे, जिसमें वह बिंदास होकर नाच रहे हैं।
संजीव जी की इस परफॉर्मेंस के बाद हर को उनके स्टेप को फॉलो कर रहा है। संजीव श्रीवास्तव इतनी उम्र में भी डांस के जबरदस्त मूव्स दे रहे हैं। इतनी उम्र में संजीव श्रीवास्तव का इस तरह नाचना कई लोगों को प्रेरणा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story