Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

MP में अराजकता की स्थिति है, प्रियंका को राजनीति में लाने से कोई चमत्कार नहीं होने वाला: शिवराज

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस सरकार पर राज्य को अराजकता की स्थिति में धकेलने का आरोप लगाया है।

MP में अराजकता की स्थिति है, प्रियंका को राजनीति में लाने से कोई चमत्कार नहीं होने वाला: शिवराज
X

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस सरकार पर राज्य को अराजकता की स्थिति में धकेलने का आरोप लगाया है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में मध्य प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। बीजेपी और इसके सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं की हत्याएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं और सरकार के मंत्री बचकाने बयान दे रहे हैं।

कांग्रेस सरकार भी राहुल गांधी की तरह कनफ्यूज लगती है। भावांतर योजना के लिए राशि तो मैं सरकार में रहते हुए रख आया था, लेकिन कांग्रेस सरकार कभी कहती है ये योजना बंद करेंगे, तो हमारे विरोध पर कहती है कि चालू रखेंगे, तो आखिर किसानों को पैसे देती क्यों नहीं?

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पूर्व यूपी की प्रियंका गांधी को कमान सौंपने पर कहा कि प्रियंका गांधी को राजनीति में ले आना कांग्रेस का अंदरूनी मामला है।

वो उस परिवार से हैं, जिसने वर्षों तक देश पर शासन किया है, लेकिन उन्हें राजनीति में लाने से कोई चमत्कार होने वाला नहीं है। शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि बुधवार को रतलाम में एक आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई, अन्य स्थानों पर भी हत्याएं हुई हैं। जब हम हत्याओं के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो हमें शांत रहने के लिए कहा जाता है, और बताया कि हम राजनीति कर रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story