मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अफसर प्रमोद अग्रवाल बने कोल इंडिया के सीएमडी
मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अफसर प्रमोद अग्रवाल को कोल इंडिया के सीएमडी पद के लिए चुना गया है। वे 1991 बैच के आईएएस है। वे कोल इंडिया के सीएमडी एके झा का स्थान लेंगे।

X
indraCreated On: 28 Aug 2019 10:47 AM GMT
भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अफसर प्रमोद अग्रवाल को कोल इंडिया के सीएमडी पद के लिए चुना गया है। वे 1991 बैच के आईएएस है। वे कोल इंडिया के सीएमडी एके झा का स्थान लेंगे। प्रमोद अग्रवाल फिलहाल तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इसके पहले वे 2010 से 2011 तक केंद्रीय खेल एवं युवा मामले में संचालक पद पर रहे हैं। इसके बाद विनिवेश मंत्रालय में 4 मई 2011 से 20 जनवरी 2014 तक संयुक्त सचिव के पद पर रहे। बता दें कि मुल रुप से बिहार के रहने वाले प्रमोद अग्रवाल ने एमटेक की पढ़ाई की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story