मध्य प्रदेश: भाजपा कार्यकर्ता ही निकला अपनी पार्टी के नेता का कातिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेता की हत्या के मामले में आरोपी मनीष बैरागी को पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रहलाद बंधवार की हत्या के मामले में आरोपी मनीष बैरागी को पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी मनीष बैरागी भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है है। पुलिस आरोपी मनीष बैरागी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि मंदसौर जिले में गुरुवार की रात नगर पालिका अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रहलाद बंधवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
Madhya Pradesh BJP leader Prahlad Bandhwar murder case: Police in Rajasthan's Pratapgarh have arrested accused Manish Bairagi. He is a BJP worker. pic.twitter.com/nfgZjzJUOu
— ANI (@ANI) January 19, 2019
इस हत्याकांड में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मनीष बैरागी का नाम सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मनीष बैरागी को राजस्थान के प्रतापगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस हत्या के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App