दिग्विजय सिंह के लिए बंद हों मंदिरों के दरवाजे, रात के अंधेरे में शहर भर में लगे ऐसे पोस्टर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने भगवा धारियों पर दिए बयान के बाद एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। दुराचार के मामलों में भगवा धारियों के लिप्त होने पर सवाल उठाने के बाद हिंदू समाज ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने भगवा धारियों पर दिए बयान के बाद एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। दुराचार के मामलों में भगवा धारियों के लिप्त होने पर सवाल उठाने के बाद हिंदू समाज ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजधानी में रात के अंधेरे में दिग्विजय सिंह के विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं। परशुराम मंदिर, हनुमान मंदिर, साईं मंदिर सहित कई मंदिरों के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा यह पोस्टर लगाए गए हैं।
इन पोस्टरों में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मंदिरों में प्रवेश नहीं देने संदेश दिया है। इसमें निवेदक हिंदू समाज लिखा गया है। हालांकि पोस्टर किसने लगाए हैं, इसके बारे में कोई भी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। वहीं पुलिस भी अब सक्रिय हो गई है और जहां जहां यह पोस्टर लगाए गए हैं, वहां से इन्हें निकालने का भी काम शुरू किया गया है क्योंकि मामला हाईप्रोफाइल राजनेता से जुड़ा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App