एमपी कांग्रेस में पोस्टर वार : भोपाल में उमंग सिंघार तो ग्वालियर में दिग्विजय सिंह पे साधा निशाना
पोस्टर के साथ ही कुछ पंक्तियां भी लिखी गई हैं। "उंगलिया छोटी पड़ गईं, नाखून इतने बढ़ गए, कुछ जुगनुओं के काफिले, सूरज के पीछे पड़ गए'"

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने एक पोस्टर लगाया है जिसमें बिना नाम लिखे उमंग सिंघार पर निशाना साधा है। कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर में दिग्विजय सिंह के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ और मंत्री पीसी शर्मा भी दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर के साथ ही कुछ पंक्तियां भी लिखी गई हैं। "उंगलिया छोटी पड़ गईं, नाखून इतने बढ़ गए, कुछ जुगनुओं के काफिले, सूरज के पीछे पड़ गए'"
ग्वालियर में भी पोस्टर - ग्वालियर में दिग्विजय सिंह-सिंघार विवाद पर कुछ कांग्रेसजनों ने एक पोस्टर लगाया है। इसमें अप्रत्यक्ष रूप से दिग्विजय सिंह के खिलाफ टिप्पणी की गई। उसमें लिखा गया कि एक मछली सारे तालाब को गंदा कर रही है।
बता दें कि प्रदेश कांग्रेस में इन दिनों बयानबाजी चरम पर है। दिग्विजय सिंह के मंत्रियों को पत्र लिखने के बाद वन मंत्री उमर सिंघार ने इसका विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि दिग्विजय सिंह पर्दे के पीछे से सरकार चला रहे हैं। जिसके बाद एमपी की सियासत गरमा गई। कांग्रेस और कई निर्दलिय विधायकों ने भी मंत्रियों को लेकर नाराजगी जाहिर की। सिंधिया ने भी कहा था कि सरकार में कोई बाहरी हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App