मध्य प्रदेश / कांग्रेस कार्यालय में लगे पोस्टर- ''कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई''
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कमलनाथ के समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर कमलनाथ को अगला मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है।

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा को लेकर हो रही देरी को देखते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता बेहद आक्रोशित दिखाई दे रहे हैं। राजधानी भोपाल में कमलनाथ के समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर कमलनाथ को अगला मुख्यमंत्री बनने पर बधाई भी दे दी हैं।
A poster congratulating Kamal Nath for being named CM is seen outside Congress office in Bhopal #MadhyaPradeshElections2018 pic.twitter.com/rsSketjeFp
— ANI (@ANI) December 13, 2018
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों ही मुख्यमंत्री पद के बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। राजधानी भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया के भी समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर और अन्य जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया।
भोपाल में कांग्रेस के ज्योदिरादित्य सिंधिया के समर्थकों ने भी भोपाल कार्यालय में पोस्टर और बैनर लगाकर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है।
Madhya Pradesh: Posters and banners seen outside Congress party office in Bhopal. pic.twitter.com/bv6bTcPbVm
— ANI (@ANI) December 13, 2018
मध्य प्रदेश में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों के ही समर्थक अपने अपने नेताओं को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- madhya pradesh madhya pradesh election result madhya pradesh election 2018 madhya pradesh election result 2018 madhya pradesh assembly election results madhya pradesh news madhya pradesh result madhya pradesh assembly madhya pradesh cm cm kamal nath congratulation kamal nath cm kamalnath madhya pradesh samachar madhya pradesh results 2018 Bharatiye Janata Party BJP मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश चुनाव मध्य प्रदेश चुनाव स�