मध्यप्रदेश समाचार : होशंगाबाद के 30 गांव में लगी भीषण आग, फसलें जलकर खाक- दो की मौत- 25 झुलसे
मध्यप्रदेश के होशंगाबाद से 30 गांवों के खेतों में आग लगने से किसानों की फसलें जलकर राख हो गई। आग लगने के दौरान 18 किमी प्रति घंटा की दर से हवा चल रही थी। हवा के कारण आग तेजी से आगे बढ़ती चली गई। आग की चपेट में आने से पांजराकलां निवासी दिलीप (28) और अमित (32) की मौत हो गई। 25 से ज्यादा लोग जलने से जख्मी हो गए हैं।

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद से 30 गांवों के खेतों में आग लगने से किसानों की फसलें जलकर राख हो गई। आग लगने के दौरान 18 किमी प्रति घंटा की दर से हवा चल रही थी। हवा के कारण आग तेजी से आगे बढ़ती चली गई। आग की चपेट में आने से पांजराकलां निवासी दिलीप (28) और अमित (32) की मौत हो गई। 25 से ज्यादा लोग जलने से जख्मी हो गए हैं। वहीं एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।
लोगों के मुताबिक नरवाई क्षेत्र में आग लगी थी, और तेज हवा के कारण आग बढ़ती गई। आग लगने का मुख्य कारण अभी सामने नहीं आया है। वहीं रात में कुलामढ़ी, रसूलिया, निमसाड़िया समेत अन्य गांवों के घरों तक आग फैल गई थी। आग की लपटें 10 से 15 फीट ऊंची देखी गईं। आग लगने से कुलामड़ी, निमसाड़िया, गौरा, खोजनपुर, निटाया, फेफरताल, सिवनी मालवा, शिवपुर, पांजरा, पथौड़ी समेत 30 गांवों की फसलें जलकर खाक हो गईं।
प्रशासन अभी नुकसान का पता नहीं लगा पाई है। आग से सबसे ज्यादा प्रभावित गांव पांजरा, निमसाड़िया, बडोदिया कला, निटाया हैं। यहां सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इन चारों गांवों के कई लोग लापता भी हैं। आंधी से बिजली के सभी 13 फीडर बंद हो गए। इससे होशंगाबाद समेत कई गावों की बत्ती गुल रही। इटारसी, सिवनीमालवा समेत आसपास के कई गांवों में बारिश भी हुई। देर रात तक आग से प्रभावित लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
जिला प्रशासन ने सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है। इटारसी से सरगांव जा रहे एक ही परिवार के तीन लोग आग की चपेट में आ गए। परिवार के मुखिया चमन मालवीय, पत्नी क्षमा मालवीय, बेटी और बेटा नितिन आग से बुरी तरह झुलस गए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App