Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन पर पीएम मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने जाहिर किया शोक

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल गौर का बुधवार सुबह निधन हो गया। 89 साल की आयु में उन्होंने भोपाल के नर्मदा अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे पिछले 14 दिनों से नर्मदा अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निधन पर पीएम मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने जाहिर किया शोक
X
PM Narendra Modi has deeply mourned the demise of Babu Lal gaur

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल गौर का बुधवार सुबह निधन हो गया। 89 साल की आयु में उन्होंने भोपाल के नर्मदा अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे पिछले 14 दिनों से नर्मदा अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उनकी किडनी पूरी तरह काम नहीं कर रही थी। बता दें कि गौर का जन्म 2 जून 1930 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हुआ था। 23 अगस्त 2004 से 29 नवंबर 2005 तक वे मप्र के मुख्यमंत्री रहे थे। पूर्व सीएम के निधन पर बीजेपी और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने शोक जाहिर किया है।

मध्यप्रदेश के विकास के लिए याद किए जाएंगे गौर - मोदी

पीएम मोदी ने शोक जाहिर करते हुए ट्वीट किया है कि " बाबूलाल गौर जी का लम्बा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित था। जनसंघ के समय से ही उन्होंने पार्टी को मज़बूत और लोकप्रिय बनाने के लिए मेहनत की। मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में मध्यप्रदेश के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे।"

शिवराज सिंह ने शोक व्यक्त किया - पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने बाबू लालगौर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि " आदरणीय बाबूलाल गौर को सत्य के लिए लड़ने वाले सिपाही और मज़दूरों, गरीबों व कमज़ोर वर्ग के हितों के रक्षक के रूप में सदैव याद किया जायेगा। गोवा मुक्ति आंदोलन से लेकर आपातकाल तक में पुलिस की लाठियों का निडरता से सामना करने वाले नायक युगों युगों तक हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी पूर्व सीएम के निधन पर अपनी शोक संवेदना जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि " राकेश सिंह ने कहा, 'यह कहते हुए अत्यंत दुःख हो रहा है कि हमारे मार्गदर्शक भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल जी गौर अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे"

दिग्विजय सिंह ने व्यक्त किया शोक - पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बाबूलाल गौर के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि राजनीतिक जीवन में हम दो ध्रुवों पर रहे लेकिन व्यावहारिक रूप से वो मेरे दिल के बेहद क़रीब थे। जब भी मिले पूरी गर्मजोशी के साथ मिले। जो भी किया पूरी ईमानदारी से किया। गौर साहब के निधन से उन्होंने एक अच्छा राजनीतिक साथी खो दिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story