मध्यप्रदेश: हाईकोर्ट ने इस ''खूनी खेल'' पर सरकार से मांगा जवाब
धार्मिक परंपरा से जुड़े सालाना कार्यक्रम में एक 30 वर्षीय युवक की हाल ही में मौत हो गयी थी।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने इंदौर जिले में होने वाले 'हिंगोट युद्ध' पर पाबंदी की गुहार को लेकर बुधवार को प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है।
इस धार्मिक परंपरा से जुड़े सालाना कार्यक्रम में एक 30 वर्षीय युवक की हाल ही में मौत हो गई थी। इसके बाद हाईकोर्ट की इंदौर पीठ के न्यायमूर्ति पीके जायसवाल और न्यायमूर्ति वीरेंदर सिंह ने जनहित याचिका पर प्रदेश सरकार से जवाब तलब किया है।
इसे भी पढ़ें- खौफनाक! बेटी से छेड़छाड़ करने से रोका तो बदमाशों ने पिता को जिंदा जलाया
हाईकोर्ट ने इंदौर के जिलाधिकारी, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और पुलिस-प्रशासन के दो क्षेत्रीय अधिकारियों को नोटिस जारी कर छह हफ्ते में जवाब तलब किया।
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता एसपी नामदेव की ओर से दायर जनहित याचिका में गुहार लगाई है कि इंदौर से कोई 55 किलोमीटर दूर गौतमपुरा कस्बे में हर साल दीपावली के अगले दिन होने वाले 'हिंगोट युद्ध' पर पाबंदी लगाई जाए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App