भाजपा बेचैन है, मध्य प्रदेश में विधायकों की खरीद फरोख्त की कर रही है कोशिश: पीसी शर्मा
मध्य प्रदेश के मंत्री पीसी शर्मा ने बुधवार को पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। पीसी शर्मा ने कहा कि तीन राज्यों में हार के बाद वे बेचैन हो गए हैं। लोकसभा चुनाव आने वाले हैं।

मध्य प्रदेश के मंत्री पीसी शर्मा ने बुधवार को पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। पीसी शर्मा ने कहा कि तीन राज्यों में हार के बाद वे बेचैन हो गए हैं। लोकसभा चुनाव आने वाले हैं।
यदि वे लोकसभा चुनाव 2019 हर जाते हैं तो लंबे समय तक बाहर रहेंगे। वे मध्य प्रदेश में तक विधायकों की खरीद फरोख्त की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह मध्य प्रदेश है जो कांग्रेस पार्टी के साथ है।
PC Sharma, MP minister: They have gone berserk after losing 3 states. Lok Sabha elections are coming up. If they lose, they'll stay out for a long time. They're trying horse trading even in MP. It's MP, all those with Congress are standing with them, be it SP, BSP or independent. pic.twitter.com/r4n28kuQmo
— ANI (@ANI) January 16, 2019
सभी कांग्रेस के साथ खड़े हैं चाहे वे समाजवादी पार्टी हो बसपा हो या निर्दलीय हो। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 2019 में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। भाजपा का विजयी रथ रोकने के लिए गठबंधन की प्रक्रियाएं शुरू हो गई हैं।
ताकि इस बार भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जा सके। हाल ही में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में गठबंधन हो गया है। गठबंधन का औपचारिक ऐलान अखिलेश यादव और मायावती के द्वारा किया जा चुका है।
बताते चले कि बीते वर्ष में पांच राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में हुए विधानसभा चुनावों को लोकसभा चुनाव 2019 के सेमीफाइनल के नजरिए से देखा गया था।
इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। तो वहीं कांग्रेस ने छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में सरकार बनाने में सफल रही।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- PC Sharma MP minister PC Sharma Madhya Pradesh Horse Trading Lok Sabha elections 2019 Lok Sabha election SP BSP Alliance Independent BSP Congress BJP Latest news Breaking News Haribhoomi Haribhoomi India daily Haribhoomi Madhya Pradesh News पीसी शर्मा मध्य प्रदेश विधायक खरीद फरोख्त कांग्रेस विधायक लोकसभा चुनाव 2019 एसपी बीएसपी गठबंधन भाजपा क�