Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई पदमा शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमलनाथ रहे मौजूद

मध्य प्रदेश सामाजिक कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पदमा शुक्ला ने आज मंत्री पद और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गई।

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई पदमा शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमलनाथ रहे मौजूद
X

मध्य प्रदेश सामाजिक कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष पदमा शुक्ला ने आज मंत्री पद और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गई। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थामा।

इससे पहले उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा। उन्होंने पत्र में लिखा कि मैं 1980 से भाजपा की सदस्य रही हूं।
पदमा शुक्ला ने आरोप लगाया कि 2014 के उपचुनाव के बाद भाजपा और कार्यकर्ता द्वारा उनकी उपेक्षा और प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं।
उन्होंने इस्तीफा पत्र में लिखा कि नैतिकता के आधार पर मंत्री पद और मध्यप्रदेश राजकीय समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देती हूं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story