6 करोड़ पौधे लगाने में धांधली का आरोप, पूर्व सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ जांच के आदेश
मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। शिवराज सिंह पर नर्मदा नदी के किनारे 6 करोड़ से अधिक पौधे लगाने के मामले में धांधली का आरोप है।

भोपाल। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। शिवराज सिंह पर नर्मदा नदी के किनारे 6 करोड़ से अधिक पौधे लगाने के मामले में धांधली का आरोप है। वन मंत्री उमंग सिंघार ने आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) को पत्र लिखकर जांच करने के लिए कहा है। इस मामले में शिवराज सिंह के साथ आधा दर्जन से ज्यादा वन अधिकारियों के खिलाफ भी जांच की जाएगी। आरोप है कि नर्मदा नदी के किनारे 6 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाने के विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में जनता के पैसों का दूसरे लोगों को लाभ पहुंचाने के इरादे से इस्तेमाल किया गया।
उमर सिंघार ने किया ट्वीट
अपने आप को नर्मदा पुत्र कहलाने वाले @ChouhanShivraj जी ने जिस तरह 450 करोड़ का आर्थिक घोटाला किया है उन्होंने माँ नर्मदा का सीना छलनी किया है। में वादा करता हूँ कि इस घोटाले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्यवाही करने से बक्शा नही जाएगा
— Umang Singhar (@UmangSinghar) October 11, 2019
उमंग सिंघार ने लिखा है कि , "अपने आप को नर्मदा पुत्र कहलाने वाले शिवराज सिंह चौहान जी ने जिस तरह 450 करोड़ का आर्थिक घोटाला किया। उन्होंने मां नर्मदा का सीना छलनी किया है। मैं वादा करता हूं कि इस घोटाले में जो भी दोषी पाए जाएंगे। उन पर कार्यवाही करने से बख्शा नही जाएगा।"
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App