ओएनजीसी को मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेल एवं गैस के भण्डार मिले
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेल एवं गैस खोज की हैं। इसके साथ ही देश में दो नए बेसिन में काम शुरू हो गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेल एवं गैस खोज की हैं। इसके साथ ही देश में दो नए बेसिन में काम शुरू हो गया है। ओएनजीसी के निदेशक (खोज) अजय कुमार द्विवेदी ने यह जानकारी दी।
द्विवेदी ने कहा कि ओएनजीसी ने इससे पहले देश के सात बेसिनों में से छह में वाणिज्यिक उत्पादन कार्य शुरू किया है। अब वह इसमें आठवां बेसिन जोड़ने जा रही है। कंपनी कच्छ अपतटीय क्षेत्र को देश के तेल एवं गैस नक्शे में शामिल करने जा रही है।
इसे भी पढ़ें- तेलंगाना: TRS ने जारी की 105 उम्मीदवारों की सूची, KCR ने राहुल गांधी को बताया मसखरा
उन्होंने कहा, सातवां बेसिन 33 साल पहले 1985 में खोला गया था। हम अगले पांच साल में तीन और बेसिन जोड़ने जा रहे हैं। कंपनी को मध्य प्रदेश के विंध्य बेसिन ब्लॉक में गैस भंडार मिला है। यह खोज 3,000 मीटर से अधिक पर हुई है। अब इसका परीक्षण किया जा रहा है। इस खोज के बाद ओएनजीसी ने चार कुएं खोदे हैं।
इसे भी पढ़ें- भारत को NSG की सदस्यता दिलाने के लिए नई दिल्ली के साथ मिलकर काम करेगा वाशिंगटन
अब कंपनी साल के अंत तक परीक्षण कर यह पता लगाएगी कि यह खोज वाणिज्यिक दृष्टि से व्यावहारिक है या नहीं। इसी तरह 24 परगना जिले के अशोक नगर में तेल एवं गैस की खोज की गई है। द्विवेदी ने कहा कि वह अब इस खोज का आकलन करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App