Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मध्यप्रदेश: रिमांड पर सेक्स रैकेट चलाने वाली युवती

लोगों की मदद से दबोची गई मुंबई की कॉल गर्ल को भोपाल बुलाने वाली युवती को पुलिस ने अदालत में पेश किया।

मध्यप्रदेश: रिमांड पर सेक्स रैकेट चलाने वाली युवती
X

बागसेवनिया के भेल संगम कॉलोनी इलाके में लोगों की मदद से दबोची गई मुंबई की कॉल गर्ल को भोपाल बुलाने वाली युवती को पुलिस ने अदालत में पेश किया। आरोपी युवती को पूछताछ के लिए पुलिस ने एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। बाकी तीन अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार रिमांड पर ली गई युवती को लेकर उसके अशोका गार्डन स्थित घर जाकर पुलिस ने सर्चिंग की। इसके अलावा उसके शाहपुरा और कोलार में भी घर का पता चला है। पुलिस युवती के मोबाइल कॉल डिटेल का इंतजार कर रही है।
इस जानकारी से उसके संपर्क में रहने वाले लोग बेनकाब हो सकेंगे। हालांकि पुलिस पर कार्रवाई को दबाने और राज छुपाने के आरोप लगे हैं।
उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस ने प्रवीण पटेल निवासी उमरावगंज हाल बंगरसिया और अर्जुन चौकसे निवासी अनुजा विलेज को गिरफ्तार किया था। यह दोनों युवक मुंबई की कॉल गर्ल के साथ दबोचे गए थे। युवती से दो हजार रुपए में सौदा हुआ था।
युवती मुंबई के शिवाजी नगर की रहने वाली है। उसके तीन बच्चे हैं। वह अशोका गार्डन निवासी 30 वर्षीय महिला के कहने पर 27 फरवरी को भोपाल आई थी। आरोपी भेल संगम कॉलोनी में कुबेर प्रसाद पाल के घर से गिरफ्तार हुए थे। अभी तक पुलिस ने कुबेर प्रसाद पाल के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story