गोडसे ने गांधी के शरीर की हत्या की लेकिन प्रज्ञा ठाकुर ने तो उनकी आत्मा की हत्या कर दी - कैलाश सत्यार्थी
नोबेल से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ने साध्वी प्रज्ञा को भाजपा से निकाले जाने की मांग की है। सत्यार्थी ने कहा कि गोडसे ने तो गांधीजी के शरीर की हत्या की थी, लेकिन प्रज्ञा जैसे लोग उनकी आत्मा को मार रहे हैं।

भोपाल. नोबेल से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ने साध्वी प्रज्ञा को भाजपा से निकाले जाने की मांग की है। सत्यार्थी ने कहा कि गोडसे ने तो गांधीजी के शरीर की हत्या की थी, लेकिन प्रज्ञा जैसे लोग उनकी आत्मा को मार रहे हैं। सत्यार्थी ने ट्विटर पर लिखा कि " नाथूराम गोडसे ने गांधी के शरीर की हत्या की थी, लेकिन साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जैसे लोग उनकी आत्मा की हत्या के साथ, अहिंसा, शांति, सहिष्णुता और भारत की आत्मा की हत्या कर रहे हैं। गांधी हर सत्ता और राजनीति से ऊपर हैं. बीजेपी नेतृत्व छोटे से फायदे का मोह छोड़कर उन्हें तत्काल पार्टी से निकालकर राजधर्म निभाए।"
गोडसे ने गांधी के शरीर की हत्या की थी, परंतु प्रज्ञा जैसे लोग उनकी आत्मा की हत्या के साथ, अहिंसा,शांति, सहिष्णुता और भारत की आत्मा की हत्या कर रहे हैं।गांधी हर सत्ता और राजनीति से ऊपर हैं।भाजपा नेतृत्व छोटे से फ़ायदे का मोह छोड़ कर उन्हें तत्काल पार्टी से निकाल कर राजधर्म निभाए।
— Kailash Satyarthi (@k_satyarthi) May 18, 2019
क्या कहा था साध्वी ने - गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। प्रज्ञा ने कहा था, 'नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। हालांकि देर रात अपने इस बयान पर माफी मांग ली। लेकिन उनके बयान के बाद चौतरफा सवाल उठने लगे। कांग्रेस और अन्य दलों ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। जिसके बाद बीजेपी ने इस बयान से किनारा कर लिया औऱ साध्वी प्रज्ञा से कहा कि वह अपने बयान के लिए माफी मांगे।
कभी मन से माफ नहीं करुंगा - मोदी
नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक टीवी न्यूज चैनल पर खुलकर बयान दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि ये अलग बात है कि उन्होंने माफी मांग ली, लेकिन मैं उन्हें मन से कभी माफ नहीं कर पाऊंगा। उन्होंने कहा कि गांधी जी या गोडसे के बारे में जो बयान दिए गए हैं वो बहुत खराब है और समाज के लिए बहुत गलत हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App