केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की मां शारदा देवी का निधन
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह जी तोमर की 92 वर्षीय माताजी श्रीमती शारदा देवी सिंह जी का सोमवार को नई दिल्ली में निधन हो गया।

X
ग्वालियर। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (NARENDRA SINGH TOMAR) की 92 वर्षीय माताजी श्रीमती शारदा देवी सिंह जी का सोमवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। श्रीमती शारदा देवी जी का पिछले कई दिनों से दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने सुबह 5 बजे अंतिम सांस ली। ग्वालियर में शाम पांच बजे उनकी अंतिम यात्रा गृहनगर-आर्य नगर मुरार से निकलेगी। उनकी अंतिम यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एव सांसद राकेश सिंह भी शामिल होंगे। वह अपने दो पुत्र व एक पुत्री समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गयी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story