Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कैबिनेट का हुआ विस्तार, तीन MLA बनें मंत्री

मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के मौजूदा कार्यकाल का ये दूसरा कैबिनेट विस्तार है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कैबिनेट का हुआ विस्तार, तीन MLA बनें मंत्री
X

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अपने कैबिनेट का विस्तार किया। जिसमें जालम सिंह पटेल, नारायण सिंह कुशवाह और बालकृष्ण आज शपथ लेकर मध्य प्रदेश के कैबिनेट में शामिल हो गए।

यह भी पढ़ें- राम रहीम की जान खतरे में, फौजियों की ड्रेस में पहुंचे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप!

कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है। इससे कैबिनेट ज्यादा संतुलित होगा और बेहतर काम का अच्छा परिणाम मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ये एक विस्तार हुआ है, एक और छोटा विस्तार है जो जल्द ही किया जाएगा।

गौरतलब है कि ये सीएम शिवराज के मौजूदा कार्यकाल का दूसरा कैबिनेट विस्तार है। इस बार कैबिनट विस्तार में जातिगत समीकरण साधते हुए 3 राज्यमंत्री बनाए गए।

इसमें लोधी समाज को ध्यान में रखते हुए नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल, काछी समाज को प्रतिनिधित्व देने के लिए ग्वालियर (दक्षिण) से विधायक नारायण सिंह कुशवाह और पाटीदार वर्ग से खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार शामिल हैं।

कई बार टला कैबिनेट विस्तार

बता दें कि कई बार टलने के बाद शिवराज कैबिनेट का विस्तार हुआ। इसका लंबा समय से इंतजार किया जा रहा था। इसके लिए 3 नाम तो तय हो गए हैं लेकिन एससी या ST के अलावा इंदौर के प्रतिनिधित्व को लेकर देर शाम तक सीएम हाउस में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान समेत संगठन के नेता विचार-विमर्श करते रहे।

विचार-विमर्श के बाद यह तय किया गया कि फिलहाल 3 नाम ही लिए जाएं। इससे पहले शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे राजभवन से सामान्य प्रशासन विभाग को सूचना दी गई। चूंकि, शनिवार को राज्यपाल आनंदीबेन को जल्द ही गुजरात के लिए निकलना है। इसलिए शपथ ग्रहण का कार्यक्रम राजभवन के दरबार हॉल में ही हुआ।

जल्द होगा काम का बंटवारा

सीएम शिवराज कैबिनेट विस्तार के बाद एक-दो दिन के बीतर ही कामकाज का भी बंटवारा कर देंगे। वहीं बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story