Eid Al Adha: राजधानी की चार बड़ी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा, मांगी अमन और चैन की दुआ
भोपाल में चार बड़ी मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। पहली नमाज़ ईदगाह में सुबह 7 बजे। उसके बाद 7.15 बजे ताजुल मसाजिद, 7.30 बजे मोती मस्जिद और 7.45 जामा मस्जिद में अदा की गई।

भेापाल। पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। देश के सभी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की जा रही है। इस मौके पर भोपाल में चार बड़ी मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। पहली नमाज़ ईदगाह में सुबह 7 बजे। उसके बाद 7.15 बजे ताजुल मसाजिद, 7.30 बजे मोती मस्जिद और 7.45 जामा मस्जिद में अदा की गई।
ईद के मौके पर प्रदेशभर में खुशी और जश्न का महौल देखा जा रहा है। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। राजधानी भोपाल में मुस्लिम धर्मगुरुओं से ईद उल अजहा के मौके पर कुर्बानी दिए जाने वाले जानवरों के कचरे को सड़कों पर फेंकने के बजाए नगर निगम के कूड़ेदान में डालने की अपील की है।
राजधानी के साथ बुरहानपुर ईदगाह सिंधिबस्ती में करीब 15 हजार लोगों ने नमाज अदा की। जिले के नेपानगर खकनार शाहपुर क्षेत्र में भी नमाज अदा की गई। जिले मे करीब 30 हजार लोगों ने नमाज अदा की। जिसकी वजह से इंदौर इच्छापुर हाइवे पर तीन घंटे से ट्राफिक जाम रहा। कटनी में भी नमाज अदा कर लोगों ने अमन चैन की दुआ मांगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App