गांधी जयंती पर होने वाले बीजेपी के आयोजनों में शामिल नहीं होंगी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
महात्मा गांधी के 150 जयंती पर बीजेपी देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस बीच खबर है कि भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने इस कार्यक्रम से दूरी बना ली है। उनकी जगह पूर्व सांसद आलोक संजर भोपाल में होने वाले आयोजनों में शामिल होंगे।

भोपाल। महात्मा गांधी के 150 जयंती पर बीजेपी देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस बीच खबर है कि भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने इस कार्यक्रम से दूरी बना ली है। उनकी जगह पूर्व सांसद आलोक संजर भोपाल में होने वाले आयोजनों में शामिल होंगे। भोपाल और सीहोर में साध्वी प्रज्ञा की जगह पूर्व सांसद आलोक संजर यात्रा निकालेंगे। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा लोकसभा चुनाव के दौरान नाथूराम गोडसे पर दिए विवादित बयान को लेकर चर्चा में रही थी। उन्होंने गोडसे को देशभक्त बताया था।
उधर मीडिया से बात चीत में साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि हम सभी महात्मा गांधी की जयंती धूम धाम से मना रहे हैं। पीएम मोदी का संदेश है कि महात्मा गांधी के जो विचार हैं वो बीजेपी का विचार है। हम महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को पूरे भारत में ले जाएंगे, जन जागरण का काम करेंगे। साध्वी ने कहा कि महात्मा गांधी के जो विचार थे, आदर्श थे हम उनको लेकर कार्यक्रम बना रहे हैं, 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक हम कार्यक्रम करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App